Let’s travel together.

जिला पंचायत सदस्य ने लगाया प्रार्थना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप

0 28

जनपद सीईओ ने आरईएस के एसडीओ को दिये जांच के आदेश

     सुरेंद्र जैन धरसीवां

जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद्रवंशी ने सिलयारी के डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माणाधीन प्रार्थना शेड के निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये हैं उनके आरोप पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशवानी ने आरईएस के एसडीओ को जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल डॉ खूबचंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लंबे समय से छात्रों को धूप में खड़े होकर प्रार्थना करना पड़ती थी इस विकराल समस्या के निदान हेतु जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद्रवंशी के प्रयास से जिला पंचायत द्वारा 10 लाख रुपये टीन शेड निर्माण को स्वीकृत हुए

जिला पंचायत सदस्य का आरोप

जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद्रवंशी का आरोप है कि कुछ लोग शिक्षा के इस मंदिर को भी भ्रष्टाचार से नहीं बचा पा रहे हैं। उनका कहना है कि शेड का निर्माण बेहद घटिया गुणवत्ता से किया जा रहा है, जिससे यह अधिक समय तक टिक नहीं पाएगा।

वहीं सिलयारी के वार्ड पंच

ज्ञात हो कि जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद्रवंशी वार्ड पंच दिलेंद्र यदु और दिनेश अग्रवाल के प्रयासों से स्कूल में छात्रों के लिए दो वाटर कूलर इसके अलावा छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नितिन गौरीशंकर अग्रवाल द्वारा मेधावी छात्रों को ₹1100 रुपए प्रति छात्र सम्मान राशि देकर सम्मानित भी किया गया

जनपद सीईओ ने आरईएस एसडीओ को दिये जांच के आदेश

दस लाख के टीन शेड निर्माण में जिला पंचायत सदस्य द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी ने आरईएस एसडीओ को जांच के आदेश दिए हैं । जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी ने कहा कि उन्होंने आरईएस एसडीओ को मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्यवाही ओर सुधार कराने के निर्देश दिए हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान: डकैत रामबाबू गडरिया को बताया दोस्त, तस्वीर पर किया माल्यार्पण     |     जिला पंचायत सदस्य ने लगाया प्रार्थना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप     |     मन की बात के प्रति निष्ठा: उदयपुरा विधानसभा के खरगोन में मातृ शोक के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने प्रस्तुत की मिसाल     |     नार्मदीय न्यास ने 77 जरूरतमंदों को दी 18.47 लाख रुपए की सहायता, 6 वर्षों में बने 485 ट्रस्टी     |     शाखा प्रबंधक गिरीश सक्सेना को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई     |     निर्माणाधीन रायसेन-राहतगढ़ मार्ग हल्की बारिश में ही बना दलदल     |     निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 70 से अधिक मरीजों ने कराई जांच और प्राप्त की दवाइयां     |     अवैध खनन पर माइनिंग विभाग का शिकंजा, एकडंपर जब्त     |     गीदगढ़ पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर घायल, पुलिस की तत्परता से बची जान     |     विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर खिलाड़ियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, योग कर दिया स्वास्थ्य का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811