Let’s travel together.

वन में रहने वाले प्रत्येक प्राणी से प्रेम एवं भय मुक्त करना ही प्रभु राम की वनयात्रा है

0 272

उदयपुरा रायसेन।नर्मदा अंचल में हिमालय वासी परम साधक संत नित्यानंद गिरी महाराज की प्रेरणा से चल रहे, नित्य सत्संग, सेवा ,सुमिरन ,कार्यक्रम अंतर्गत मानस यात्रा के ग्राम डूंगरिया सीहोरा पहुंचने पर आयोजक गोपाल पटेल के साथ समस्त ग्रामीण जनों द्वारा तिलक चंदन से विद्वान अतिथि एवं श्रोताओं का सम्मान किया। अपने पिता स्वर्गीय मोहन सिंह पटेल की स्मृति में आयोजित, सत्संग सभा के दौरान, मानस ग्रंथ पूजन कर श्रीरामचरितमानस विद्यापीठ के आचार्य पंडित सुरेंद्र कुमार शास्त्री ने बताया कि बन में रह रहे ऋषि-मुनियों जो अपनी साधना में थे राक्षसों द्वारा उन्हें परेशान किया एवं मारा गया। प्रभु श्री राम ने ऋषि-मुनियों पर हुए अत्याचार से व्यथित होकर अपनी भुजा उठाकर प्रण किया। कि मैं पृथ्वी को राक्षसों से रहित कर दूंगा ।प्रभु राम स्वयं समस्त ऋषि मुनियों के आश्रम में जा जाकर उनको दर्शन एवं संभाषण का सुख दिया ।एवं उनके आग्रह पर परम मनोहर पवित्र स्थान दंडक वन जहां पंचवटी है निवास करके पवित्र किया। मानस में चल रहे सर भंग प्रसंग ,राक्षस वध की प्रतिज्ञा, सुतीक्षण जी का प्रेम, अगस्त मिलन, अगस्त संवाद, राम का दंडक वन प्रवेश और जटायु मिलन आदि प्रसंगों की मानस प्रवक्ता हरिदत्त शास्त्री संगीता चारी ,नर्मदा प्रसाद रामायणी नरसिंहपुर ,आशीष शास्त्री, योगेश पांडे ,सचिन कृष्ण शास्त्री ,द्वारा रोचक व्याख्या प्रस्तुत की, राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी द्वा,रा अपनी अनूठी शैली में भजन प्रस्तुत किया।

सभा का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी द्वारा किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट श्रोता के रूप में भोपाल से पधारे समाजसेवी हाकम सिंह रघुवंशी द्वारा मानस ग्रंथ की पूजन कर विद्वानों से आशीर्वाद प्राप्त किया। बीएम राय बरेली ,डॉ देवेंद्र धाकड़ यूरो सर्जन भोपाल ,यात्रा संरक्षक ओंकार सिंह राजपूत ,भरत सिंह पूर्व सरपंच ,राम कुमार सोनी, महेंद्र राजपूत, संतोष उपाध्याय, महेंद्र पटेल ,सुरेश रघु राधेश्याम पटेल ,राजेंद्र रघु ,राघवेंद्र लाखा, रामनाथ सहित विभिन्न ग्रामों से पधारे हुए श्रोताओं ने क्षेत्र की सुख शांति एवं सद्भाव हेतु सामूहिक मंगल आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811