Let’s travel together.

सिलवानी के पिपलिया कला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन सहयोग से श्रमदान

0 38

जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संचय जन भागीदारी 2026 के अंतर्गत अमृत सरोवर ग्राम पिपलिया कला ग्राम पंचायत डाबरी जनपद पंचायत सिलवानी पर जन सहयोग से श्रम दान कर गाद निकासी, स्टोन पिचिंग मरम्मत, बंड सुदृढ़ीकरण, वेस्ट वेयर साफ सफाई एवं झाड़ी साफ सफाई का कार्य स्थानीय जन प्रतिनिधि की उपस्थित में प्रारंभ किया गया । साथ ही जल संरक्षण हेतु ग्रामीणों द्वारा जल शपथ ली गई ।

विगत वर्षों में गाद जमा हो जाने से एवं अन्य कारणों से जल भराव क्षमता में कमी प्रतीत हुई । जिस को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा उक्त तालाब को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत श्रम दान के माध्यम से 30 जून तक कार्य पूर्ण करने की शपथ ली ।

उक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनपद सदस्य श्री विनोद शाह जी, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश खरेजी, युवा समाजसेवी सवेश खरे जी, श्री हषर्ल चौधरी अनुविभागीय अधिकारी, सुश्री नीलम रायकवार मुख्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिलवानी, सुशील कुमार गोयल सहायक यंत्री जनपद पंचायत सिलवानी, श्रीमती आबिदा बी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता तथा समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस अधिकारी का ऐतिहासिक शपथपत्र, नियम तोड़ा तो नौकरी छोड़ने तक को तैयार     |     कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया याद     |     रायसेन जिले को नए  शव वाहन की जगह कंपनी ने दिया पुराना वाहन, शिकायत करने पर  नए शव वाहन भेजे     |     रात में घर लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की हत्या भोपाल ले जाते समय मौत     |     विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811