मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम सेमरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रस्फुटन समिति द्वारा नहर की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने मिलकर नहर से गंदगी और अवरोध हटाकर जल प्रवाह को सुचारू बनाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण का महत्व समझाया गया और जल बचाने की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं। यदि समय रहते जल स्रोतों का संरक्षण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक आनंद कुमार नेमा, नवांकुर संस्था “रेखा शिक्षा एवं जन कल्याण समिति भारतीपुर” के सचिव मनोहर पाल, श्रवण कुमार, समिति अध्यक्ष नरेश लोधी सहित ग्राम सेमरा प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सचिव, उपाध्यक्ष एवं अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण के लिए कार्य करते रहेंगे तथा गांव में जल बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे।