कलेक्टर जनसुनवाई में करेंगे शिकायत
विदिशा। सिंधिया रियासत द्वारा स्थापित एवं शासन द्वारा वित्तपोषित 1956 की संस्था एस ए टी आई पॉलीटेक्निक आज सबसे बड़े आर्थिक संकट में है। कर्मचारियों को 7 महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी दिनांक 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वे पूर्ण वेतन देने की माँग पर हड़ताल पर बैठे हैं।
संस्था को शासन द्वारा प्राप्त अनुदान की राशि पिछले 1 साल से नहीं मिली है और धन के अभाव में संस्था के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। विदिशा की धरोहर को बचाने के लिए कर्मचारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष मिलकर एवं पत्राचार द्वारा अपनी बात की और उनके समक्ष अपनी वेतन संबंधी समस्याएँ रखीं, परंतु आज तक कोई हल नहीं निकला है। इस कारण संस्था के कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। मंगलवार दिनांक 07-04-2026 को सभी कर्मचारी जन सुनवाई में उपस्थित होकर कलेक्टरके समक्ष अपनी समस्या रखेंगे।