भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी का इतिहास एवं विकास
सी एल गौर रायसेन
सांची विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाजपा मंडल सलामतपुर के अंतर्गत होटल नर्मदा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी शामिल हुए एवं अपने अपने निर्धारित विषयों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

प्रथम वर्ग में विधायक डॉक्टर चौधरी द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया वहीं दूसरे सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भाजपा पार्टी के इतिहास और विकास विषय पर मार्गदर्शन देते हुए जनसंघ के दौर से लेकर वर्तमान भाजपा तक के इतिहास के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से अवगत कराया।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए जो बलिदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता उस समय जब जनसंघ दीपक चुनाव चिन्ह पर देश में कार्यरत था इसके बाद में जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हुआ और उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी बनकर तैयार हुई जिसका नेतृत्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने करते हुए पूरे देश का नाम रोशन किया राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री रहते हुए अटल जी ने हमारे देश के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, वही हम बात करें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उनका सपना था कि अंत्योदय के माध्यम से समाज के आखिरी छोर के व्यक्ति को भी बराबर लाभ मिलना चाहिए,उनके बताए गए मार्ग पर हम सभी चल रहे हैं ।

श्री शर्मा ने कहा कि हमारे महान नेताओं द्वारा किस प्रकार से कड़ी मेहनत कर इस बीजेपी पार्टी को आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी के पूरे इतिहास के बारे में बताया एवं प्रारंभ से लेकर अभी तक के इतिहास के बारे में भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इससे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा का सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इस मौके पर भाजपा नेता राकेश तोमर, गंगाराम चौकसे,मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित सलामतपुर मंडल क्षेत्र के अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।