Let’s travel together.

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान

0 85

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर

धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण इतना बेलगाम हो गया है कि आज मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी कुछ बड़ी औद्योगिक इकाइयों की चिमनियों रुक रुककर भारी मात्रा में काला धुंआ निकाल रही हैं
MPTODAY NEWS समय समय पर औद्योगिक इकाइयों के भारी प्रदूषण का मुद्दा खबरों के माध्यम से उठाता रहा है जिसके चलते पर्यावरण संरक्षण मंडल ने भी हाल ही में कुछ औद्योगिक इकाइयों पर कार्यवाही की है लेकिन उस कार्यवाही के बाद जमीनी हकीकत क्या है यह मंगलवार को भी देखने में आया जब सांकरा ओर सोंडरा के उत्तर दिशा में स्थित औद्योगिक इकाई नाकोडा इस्पात से भारी मात्रा में रुक रुककर धुंआ निकलता दिखाई दिया जिसे MPTODAY NEWS ने अपने कैमरे में कैद किया।

ग्रामीणों के मुताबिक नाकोडा इस्पात सहित आसपास की फैक्ट्रियों से दिन में रुक रुककर ओर रात में भारी मात्रा में जहरीला धुंआ निकलने से मकानों की छतों पर घरों के अंदर तक प्रदूषण की काली छाया पहुंचती है तालाबों के पानी पर काली परत जम जाती है इस कारण नहाने के बाद खुजली भी चलती है

स्थानीय ग्रामीण नेमीचंद निषाद ने बताया अभी अखबार में पढ़ा था कि कुछ फैक्ट्रियों पर कार्यवाही हुई है लेकिन प्रदूषण पर उसका असर नहीं दिख रहा हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब फेक्ट्री है तो प्रदूषण तो फैलेगा लेकिन इतना अधिक न फैले कि हम ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो जाए
क्या सीएम का स्वागत कर रही चिमनियां
आज मुख्यमंत्री धरसीवा विधानसभा के कुंवरगढ़ में कुंवरगढ़ महोत्सव का आगाज करने आने वाले है उनके आगमन के पूर्व नाकोडा सहित कुछ उद्योगों की चिमनियों से रुक रुककर निकल रहे भारी मात्रा में काले धुंआ को लेकर यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या बेलगाम प्रदूषण फैलाने वाली उद्योगों की चिमनियों मुख्यमंत्री का स्वागत कर रही हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811