Let’s travel together.

सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

0 44

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

मध्यप्रदेश की ग्राम पंचायतों में लंबित समस्याओं और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को लेकर सरपंच संगठन के पदाधिकारियों ने राजधानी भोपाल स्थित पंचायत राज संचालनालय में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती दीपाली रस्तोगी तथा प्रभारी संचालक हृदेश श्रीवास्तव से शिष्टाचार भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश संगठन के महासचिव शरद पाराशर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सरपंचों ने बताया कि प्रदेश में 23 हजार से अधिक ग्राम पंचायतें हैं, जहां विकास कार्यों से संबंधित कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्रभावित हो रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से 15वें वित्त आयोग एवं 5वें वित्त की लंबित किस्तों को शीघ्र जारी करने की मांग उठाई, ताकि ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को गति मिल सके। साथ ही, यह भी अवगत कराया गया कि कई पंचायतों में पंचायत भवन और सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन दूसरी किस्त जारी न होने के कारण कार्य अधूरे पड़े हैं। ऐसे में शेष राशि तत्काल जारी करने की मांग की गई।
सरपंच संगठन ने यह भी आग्रह किया कि 15वें वित्त की टाइड राशि का उपयोग केवल ग्राम पंचायतों के विकास एवं निर्माण कार्यों में ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो सके।
अधिकारियों ने सरपंचों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान हेमराज सिंह ठाकुर प्रदेश पदाधिकारी (उदयपुरा), अरविंद सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष रायसेन, लखन लाल, महेंद्र सिंह सारावस (राजगढ़), संतोष राजपूत (देवास), मुकेश अहिरवार (सीहोर), श्रीमती नवीता कुशवाहा (गैरतगंज), मोहर सिंह, महेंद्र सिंह मीणा, हरिओम मीणा सांची एवं बद्रीदास बैरागी सहित कई सरपंच एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811