Let’s travel together.

सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद

0 7

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

समीपवर्ती ग्राम पंचायत उचेर के ग्राम मे पंचायत द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को लेकर ग्राम की किरनबाई ने तहसीलदार एवं एसडीएम को शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी निजी भूमि पर पंचायत द्वारा निर्माण कराया जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार समीपवर्ती ग्राम पंचायत उचेर के ग्राम तेजी से विकास कार्य चल रहे है इनमे सडक नाली सामुदायिक भवन जैसे कार्य हो रहे है इस सामुदायिक भवन को लेकर गांव की ही किरनबाई ने एसडीएम रायसेन को आवेदन देते हुए कहा है कि सामुदायिक भवन मेरी निजी भूमि ख,क्र 6/2रकबा 0-42 डिसिमल भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा रोड निकाल दिया गया है तथा भूमि को जेसीबी द्वारा खुदवा दिया गया है तथा इसी क्षेत्र में लगी शासकीय भूमि पर शमशान का निर्माण कराया गया है तथा मेरी निजी भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण कराया जा रहा है तथा नाली खुदाई करवा दी गई है साथ ही आवेदन कर्ता किरनबाई ने अपनी शिकायत पर सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरपंच द्वारा गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी दी जा रही है आवेदन एसडीएम रायसेन को सौपा गया है इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम मनीष शर्मा ने नायबतहसीलदार एवं थाना प्रभारी सांची को स्थल निरीक्षण करने एवं समस्या के निराकरण के निर्देश दिये गए है

इनका कहना है
इस मामले में हमारे पास आवेदन आया है हमारे द्वारा स्थल निरीक्षण कर पंचायत को निर्माण हेतु शासकीय भूमि उपलब्ध कराई है तथा शिकायत कर्ता की शिकायत निराधार हैं ।

-ललित सक्सेना नायबतहसीलदार सांची

हमारे द्वारा कहीं कोई निर्माण किसी की भी निजी भूमि में नहीं कराया गया तथा जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे है सभी शासकीय भूमि पर हो रहे है ।शिकायत पूरी तरह निराधार हैं तथा इसकी प्रशासन द्वारा पुनः जांज करवा कर यदि शिकायत गलत पाई जाये तो शिकायत कर्ता के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया जाये जैसे विकास में झूठी शिकायत करने वाले लोग सतर्क रह सकें।

अरविंद सिंह सरपंच ग्राम पंचायत उचेर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |     महिला समूह की दीदियों ने लगाया दो दिवसीय होली मेला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811