सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सी एल गौर रायसेन
कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर गैरतगंज के समीप गढ़ी घाटी पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुई दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे तथा सिविल सर्जन डॉ यशपाल बाल्यान से घायलों की स्थिति और उपचार की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ घायलों से भी चर्चा की। इस अवसर पर एएसपी श्री कमलेश कुमार भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सागर मार्ग पर गढ़ी घाटी पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।