सी के पारे रायसेन
जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक ने स्कूल बस को बीच रास्ते रोककर जमकर हंगामा किया। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार बच्चों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए बस के सामने खड़ा हो गया और चालक से विवाद करने लगा। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
सूचना मिलते ही उदयपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ शांति भंग सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।