Let’s travel together.

तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज

0 8

108 ने फिर दिखाई अपनी हठधर्मिता दो घंटे देर से और पत्रकार से अभद्रता दिखाई

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

बाड़ी से बकतरा की जा रही स्विफ्ट डिजायर क्रमांक MP04CG7139 ने लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से इतनी तेज टक्कर मारी की मोटरसाइकिल दस फिट हवा में उछलकर खेत में गिरी और उस पर सवार अलीम मंसूरी पिता नसरथ 35 वर्ष के दोनों पैर टूट गये ।

पत्नी शहनाज खां पति अलीम मंसूरी 32 का हाथ टूट गया उनके बीच में बैठा पुत्र असद मंसूरी पिता अलीम मंसूरी 9 वर्ष की कूल्हे की हट्टी खिसक गई। परिवार ग्राम जमनिया थाना भारकच्छकलां निवासी था ।इस हादसे की सूचना पुलिस को मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर भोपाल रिफर कर दिया।

घायल मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे
जब घायलों को भोपाल रिफर किया गया तो मौजूद समाजसेवियों व पत्रकारों द्वारा 108 पर काल किया लेकिन फिर भी 108 को आने में दो घंटे लग गए जब 108 देर से आने पर एक पत्रकार ने 108 चालक से पूछताछ करनी चाही तो उसने पत्रकार को जबाव देने की बजाय अभद्रता पर उतर आया । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811