Let’s travel together.

समरसता यात्रा का गैरतगंज एंव गढ़ी में जोरदार स्वागत, 20 दिसम्बर से हिन्दू सम्मेलन

0 49

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

आगामी 20 दिसम्बर से नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले हिंदू सम्मेलनों के लिए सनातन हिन्दू समाज द्वारा आयोजित समरसता यात्रा का रविवार को नगर में जोरदार स्वागत हुआ। जिले में जनजागृति के लिए यह समरसता यात्रा शनिवार को सुल्तानगंज से प्रारंभ हुई और  बेगमगंज होते हुए शाम 4 बजे गैरतगंज पहुंची। विभिन्न हिन्दू संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया।

पूरे नगर में भ्रमण के बाद मुख्य कार्यक्रम ब्लाक ग्राउंड में आयोजित हुआ। यात्रा में शामिल साधु संत सोमदेव महाराज पठरिया धाम, संत सुनील जी गोरे, तथा कथा वाचक रामगोपाल मिश्रा ने हिंदू सम्मेलन के आयोजन स्थल का भूमिपूजन किया और 20 दिसम्बर से गैरतगंज में होने वाले हिन्दू सम्मेलन की नींव रखी।
वही कस्बा गढ़ी मे भी साधु संतो की याञा पहुंची जहा हिंदू- उत्सव समिति के तत्वावधान मे स्वागत हुआ। साधु-संतों ने कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों से हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811