– लापरवाही से हादसा, वाहन दो बार पलटा
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
गढ़ी क्षेत्र में बोलेरो जीप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक बनखेड़ी निवासी बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो जीप में गैरतगंज के चार युवक सवार थे, जो तेज़ रफ्तार से वाहन चला रहे थे। नियंत्रण खोने पर जीप अनियंत्रित होकर पहले बाइक से टकराई और फिर सड़क किनारे दो बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची तथा 112 डायल वाहन की मदद से घायल बाइक सवार को तत्काल गैरतगंज सिविल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। बोलेरो सवार युवकों के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।