Let’s travel together.

बालमपुर चौराहे पर एंबुलेंस पुलिया की रेलिंग से टकराई, बड़ा हादसा टला ,ड्राइवर को मामूली रूप से घायल

0 101

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे पर भोपाल जा रही एम्बुलेंस पुलिया की रेलिंग से टकरा गई जिससे ड्राइवर को मामूली रूप से मुंह और सर में चोट आई है।
एंबुलेंस ड्राइवर संजय खरे ने बताया कि शनिवार को भोपाल से दमोह मरीज लेकर छोड़ने गया था दमोह मैरिज छोड़कर भोपाल वापस आ रहा था रात 12 बजे के लगभग जैसे ही बालमपुर चौराहा के नजदीक पहुंचा तो एक वाहन सामने आ गया जिसको बचाने के चक्कर में एंबुलेंस क्रमांक एमपी 30 डीए 0417 पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। वह तो गनीमत रही की एंबुलेंस की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा की थी नहीं तो एंबुलेंस पुलिया में नीचे गिर जाती जिससे मेरा बच पाना नामुमकिन था हालांकि एंबुलेंस सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह जेसीबी की मदद से एंबुलेंस को भोपाल ले जाया गया। इससे कुछ दिन पहले भी विदिशा से भोपाल की तरफ जा रही एंबुलेंस सेमरा रोड पर पुलिया पर लटक गई थी तब भी एक बड़ा हादसा टल गया था।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 40 किलोमीटर मार्ग पर 4 से 5 दुर्घटनाएं होना आम बात सी हो गई है। इस रोड पर रोजाना 12 हजार के लगभग वाहन रोज निकलते हैं जिससे ट्रैफिक ज्यादा रहने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811