विनोद साहू बाड़ी रायसेन
रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात में जुआ फड़ पर दबिश के दौरान चार लोग बारना बांध में कूद गए, जिनमें से तीन तो किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए, लेकिन एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने 15 घंटे तक नही युवक की तलाश जब परिजन थाने में बैठे मदद की गुहार लगाते रहे। करीब 5 घंटे तक परिजन सुल्तानपुर थाने में बैठे रहे, पुलिस ने परिजनों की बात नहीं सुनी।

मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तब जाकर पुलिस हरकत में आई और बारना बांध पहुंची, जहां युवक का शव पानी में तैरता मिला।
शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने बाड़ी थाने के बाजू में शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया ।

परिजनों का आरोप है पुलिस की लापरवाही से हुई 40 वर्षीय युवक की मौत वही लगभग आधे घंटे तक रहा जाम, में नहीं माने परियां तो बड़ी पुलिस के द्वारा बरेली और सुल्तानपुर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। काफी समझाइश और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।