रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
अमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन जिला रायसेन के तत्वावधान में दिनांक 17 से 18 अक्टूबर 2025 तक जिला स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस ट्रायल में रायसेन जिले के विभिन्न विकासखंडों — मण्डीदीप, सांची और उदयपुरा — से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।
दो दिवसीय चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन सम्भाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को रायसेन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन जिला रायसेन के सचिव ने जानकारी दी कि बालक वर्ग की टीम में साहिल कुररोची को कप्तान नियुक्त किया गया है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विवेक जागृति स्कूल के प्राचार्य कपिल देव सिंह चौहान, निसार सर, ओरिएंटल स्कूल से एस.एस. राजपूत, नारायण वर्मा, विराट मिश्रा, हेमंत करोसिया, राज एवं अंकित चौहान का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।