देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
नवरात्रि का छटवें दिन नगर में नवरात्र उत्सव का माहौल दिखाई दिया ।जयकारों से नगर पूरी तरह धर्ममय हो उठा अनेक पंडालों मे महाआरती का आयोजन किया जा रहा है ।रामलीला मैदान झांकी मे सोमवार को गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा ।
जानकारी के अनुसार नवरात्रि पर्व का आयोजन नगर भर मे जोरशोर से चल रहा है नगर में अनेक स्थानों पर झांकी पंडाल सजाये गये हैं तथा दुर्गा झांकी रंगबिरंगी लाइटो से जगमगा रही हैं नगर में चारों ओर से आरती की आवाज की गूंज सुनाई पड रही हैं नगर पूरी तरह धर्म मय हो चुका है नगर में मां दुर्गा के जयकारे सुनाई दे रहे हैं तो शाम होते ही मां दुर्गा के दर्शन करने श्रद्धालुओं का जनसैलाव उमड रहा है ।नवरात्रि का पावन पर्व अपने आप मे महत्वपूर्ण माना जाता है इस पर्व मैं श्रद्धालु कठोर आराधना करते दिखाई देते है इस पर्व के चलते मां दुर्गा के पंडालों मे हर दिन महाआरती का आयोजन किया जा रहा है इनमें सबसे खास बात यह बताई जा रही हैं कि नगर की रामलीला मेदान मे मां दुर्गा की झांकी मे पहली बार सोमवार रात्रि में गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है तथा इस गंगा आरती करने बाहर से मंडली को बुलवाया जा रहा है इस गंगा आरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडेगा ।हालांकि हर दिन नगर में श्रद्धालु नगर भर मे भ्रमण करते हुए सभी झांकियों मे विराजित मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं इनमे पुरुषों महिला बच्चों की भारी संख्या उमड रही हैं ।नगर भर मे स्थानीय प्रशासन नियमित साफसफाई पेयजल सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है जबकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लगातार गश्त कर रही हैं तथा झांकी स्थलो का निरीक्षण लगातार थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी स्वयं कर रहे है ।