Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कुंडलपुर में बड़े बाबा के उच्चासन दिवस पर शांति धारा

0 406

सुरेन्द्र जैन
जैन समाज के आस्था और भक्ति के केंद्र सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर जी मे संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महा मुनिराज के ससंघ सानिध्य में सोमाबार से शांतिधारा शुरू हुई।


आज ही के दिन बड़े बाबा नवीन मंदिर की बेदी पर विराजमान हुऐ थे जिसे उच्चासन दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर बड़े बाबा का मंत्रों के साथ 108 कलशो से पूजन~अभिषेक, शांतिधारा हुई, 17 जनवरी से शुरू विशेष पूजन अभिषेक और शांतिधारा 20 जनवरी तक चलेगी सुबह ऑन लाइन बुकिंग के साथ आचार्यश्री के मंगल आर्शीवाद से मुनि संघ और आर्यिका रत्न माताजी के सानिध्य में विविध आयोजन हो रहे हैं, उच्चासन दिवस के अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को नवधा भक्ति भाव से आहार देने का सौभाग्य ब्रा ईश्वरदास भैया, एवं महेन्द्र सोधिया महराजपुर निवासी परिवार को प्राप्त हुआ।

आज ही आचार्य श्री के शिष्य मुनि श्री प्रसाद सागर जी महाराज की संघ सहित कुण्डलपुर में भव्य मंगल अगवानी हुई, 3 वर्ष बाद मुनि प्रसाद सागर जी को आचार्यश्री के साक्षात दर्शन करने का सौभाग्य मिला। मुनि श्री का आज सुबह विपरीत मौसम मे भी हिंडोरिया से पद विहार हुआ और आहारचर्या ग्राम देवडोंगरा में संपन्न हुई। दोपहर बाद पद विहार गुरू चरणों की ओर कुण्डलपुर हुआ। कुण्डलपुर में विराजमान मुनि संघ और आर्यिका माताजी सहित धर्मप्रेमी जनों ने मुनिश्री प्रसाद सागर जी महाराज, मुनि श्री उत्तम सागर जी महाराज, मुनि श्री पुराण सागर जी, मुनि श्री शैल सागर जी महाराज का बड़े बाबा की धरा कुण्डलपुर में भव्य अगवानी गुरू भक्तों के द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811