– समस्या सुन कहा मै हूं न
सी एल गौर रायसेन
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित होने वाली जनसुनवाई में जाते समय जिलाधीश अरुण कुमार विश्वकर्मा को कई महिलाएं रोड पर पैदल चल कर जाते हुए दिखाई दी, तो उन्होंने चालक से तुरंत गाड़ी रोकने को कहा और महिलाओं की समस्या सुनने लगे तभी महिलाएं भी कलेक्टर को अपने बीच पाकर खुश हो गई और दिल खोलकर बेझिझक होकर समस्याएं बताई जिन्हें सुनकर जिलाधीश अरुण विश्वकर्मा ने तत्काल हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस प्रतिनिधि ने जब महिलाओं से बात की तो उन्होंने बताया कि भैया कलेक्टर हो तो ऐसे श्री विश्वकर्मा जी जैसे। जिलाधीश अरुण विश्वकर्मा मंगलवार को कार्यालयीन समय में कार्यालय जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में उन्होंने महिलाओं की भीड़ देखी थी तभी गाड़ी को रुकवा कर महिलाओं रूबरू होकर उनकी सुनवाई की। भरोसा तीन शब्दों का था मैं, हूँ, ना यही शब्द सुनकर पीड़ित महिलाओं को कुछ राहत मिली, श्री विश्वकर्मा ने बड़े अपनत्वभाव से कहा मां परेशान न हों आपकी समस्या का हर संभव निराकरण कराया जाएगा।
इस प्रकार से सड़क किनारे हुई जनसुनवाई महिलाओं के लिए उम्मीद का आश्रय लेकर आई और प्रशासन के मुखिया की संवेदनशीलता और मानवता का प्रतीक बनी। जब लोगों ने भी यह बात सुनी तो उन्होंने भी श्री विश्वकर्मा की जमकर सराहना की।