Let’s travel together.

सिलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता चंद घंटे में स्कूटी चोर को धर दबोचा

0 181

रायपुर से चोरी बाइक भी सांकरा में बरामद
सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसीवां की सिलतरा चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने सांकरा से चोरी स्कूटी को चंद घंटों में चोर सहित दबोचने में कामयाबी हासिल की है तो वहीं रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से चोरी बाइक को भी सांकरा से बरामद कर बाइक चोरी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम सांकरा निवासी लखन वर्मा अपनी स्कूटी बाजार के समीप खड़ी कर जरूरी काम में लग गए कुछ देर बाद देखा तो उनकी स्कूटी गायब थी उन्होंने तत्काल उसकी सूचना सिलतरा चौकी पुलिस को दी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह सीएसपी पूर्णिमा लामा टी आई राजेंद्र दीवान को घटना की जानकारी देते हुए उनके मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस की टीम पतासाजी में लगा दी एवं स्वयं भी खोजबीन में जुट गए और कुछ ही घंटे में चोरी की स्कूटी सहित स्कूटी चोर दिवाकर जांगड़े को धर दबोचा देर रात पुलिस जब स्कूटी चोर का पता लगा रही थी उसी समय पुलिस ने एक बाइक पर दो ओर संदेहियों को पकड़ा जांच की तो बाइक पर फर्जी नंबर पाया गया कड़ाई से आरोपी पंकज चतुर्वेदी एवं रोहित कोसले से पूंछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उक्त बाइक उन्होंने रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से मई माह में चोरी की थी

चौकी पर प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि पुलिस ने सांकरा से स्कूटी चुराने वाले दिवाकर जांगड़े निवासी निमोरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ओर न्यायालय के माध्यम से स्कूटी मालिक लखन वर्मा की स्कूटी उनके सुपुर्द कर दी वहीं चोरी की बाइक सहित पकड़े गए पंकज चतुर्वेदी और रोहित कोसले को वरिष्ट पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में टिकरापारा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है
पुलिस का आभार
सांकरा से चोरी अपनी स्कूटी चंद घंटे में मिलने से प्रसन्न लखन वर्मा ने पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसएसपी रायपुर डॉ लाल उमेद सिंह सीएसपी उरला ओर टी आई धरसीवां एवं चौकी प्रभारी का आभार व्यक्त किया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811