Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाइवे पर 10 किलोमीटर मार्ग पर रोज हो रही है पशुओ की मौत

0 75

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज कहीं ना कहीं आवारा पशुओं की मौत हो रही है इन पशुओं को रखने वाला व्यक्ति ना ध्यान दे रहा है ना ही सरकार इन आवारा पशुओं की ओर ध्यान दे रही है जिससे इन आवारा पशुओं की रोज कहीं ना मौत हो रही है। यह जानवर दिन भर जंगलों में घूमते हैं जैसे ही शाम होती है तो वह सूखे में आकर रोड पर बैठ जाते हैं। क्योंकि रोड पर प्रदूषण होने के कारण मच्छर जानवरों को नहीं खाते हैं। इसलिए ज्यादातर बारिश के समय पशु रोड पर आकर बैठ जाते हैं। वाहन चालक रात के समय इन आवारा पशुओं को देख नही पाते हैं जिससे आवारा पशुओं के ऊपर वाहन चढ़ जाता है जिससे इनकी मौत हो जाती हैं। मंगलवार बुधवार रात को बालमपुर मिलिट्री कैंप के पास गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गाय रोड से नीचे फीका गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह आवारा कुत्ता नोचते हुए नजर आए। यहां एक दिन की बात नहीं है रोज रोड पर पशुओं की मौत हो रही है मौत होने के बाद प्रशासन मृत पशुओं को नहीं उठाता इन मृत पशुओं को आवारा कुत्ते नोचते रहते हैं। जिससे आसपास के क्षेत्र में बदबू के कारण रहवासी परेशान हो रहे हैं।
बता दे की दीवानगंज छेत्र के 10 किलोमीटर के अंदर तीन गौशालाओं का निर्माण 5 साल से चल रहा है। जिनमें से एक गौशाला पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है। लेकिन दो गौशाला में थोड़ी बहुत कमी के कारण गौशाला में पशुओं को नहीं छोड़ा जा सका है। अगर गौशाला पूर्ण रूप हो तैयार हो जाती तो इन आवारा पशुओं की इस तरह मौत नहीं होती।
बेरखेड़ी चौराहा से लेकर बालमपुर घाटी तक आवारा पशु की बहुत अधिक दुर्दशा खराब हो रही है वाहनों की रफ्तार भी बहुत अधिक अना धुन होती है जिससे कहीं ना कहीं दुर्घटना होती रहती। जिससे भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। एक महीने के अंदर ही बालमपुर घाटी से लेकर बरखेड़ी चौराहे तक 15 पशुओं की मौत हो चुकी है इसके बावजूद भी किसी भी वाहन चालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811