Let’s travel together.

रायसेन के वार्ड 12,13 और 14 राहुल नगर में एक पखवाड़े से छाया जलसंकट

0 333

टैंकरों से पानी सप्लाई भी नाकाफी
शिवलाल यादव

रायसेन।शहर की जनता का धैर्य संयम और सब्र का बांध फूटने लगा है।रायसेन सिटी की पानी बिजली कटौती और हाइवे फोरलेन सड़क चौड़ीकरण की लंबे समय से मंत्री जी से एक दो बार समस्याएं बताने के बावजूद भी हल नहीं हो पा रही है।

हलाली से पानी मंगाकर घाटे में नपा

तीन करोड़ की राशि बकाया 35 लोगों के काटे नल कनेक्शन…
हलाली डैम से रायसेन शहर में पानी लाकर उसकी सप्लाई करना अब नगर पालिका परिषद के लिए सिर दर्द बन गई है।जितनी राशि उसके संचालन पर खर्च हो रही है,उतनी जल कर की राशि प्राप्त नहीं हो रही है।जिससे नपा परिषद का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है । शहर के उपभोक्ताओं पर करीब तीन करोड़ से अधिक की राशि बकाया है, जिसकी वसूली के लिए नगर पालिका के अमले ने लोगों के नल कनेक्शन काटना प्रारंभ कर दिया है।


नपा परिषद ने ये कार्रवाई यशवंत नगर, पाटनदेव,अर्जुन नगर सहित अन्य मोहल्लों में की है। जहां पर 35 नल कनेक्शन काटे जा चुके है।ताकि यह लोग पानी की समस्या होने पर बकाया राशि नपा में जमा करवा सकें। नगर पालिका के जलकर वसूली प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने बताया कि शहर में 7200 जल कर उपभोक्ता है, जिन पर गत सालों का 2 करोड़ 10 लाख 85 हजार रुपए बकाया है,जबकि चालू वर्ष की 1 करोड़ 41 लाख 37 हजार रुपए की वसूली होना है। जबकि नगर पालिका को डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि बिजली कंपनी को देना है।
हालांकि बड़े बकायादारों को नोटिस भी भेजे गए है, इसके बाद भी उनके द्वारा जल की राशि जमा नहीं कराई जा रही है । इस कारण अब नल कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया है।अब तक 35 नल कनेक्शन भी काटे जा चुके है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |     शिवपुरी में शुरू हुआ पीएम स्वनिधि पखवाड़ा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा बिना गारंटी लोन     |     नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811