Let’s travel together.

सुरक्षा की दृष्टि से बनाए गए गतिअवरोधक बने नगर वासियों की परेशानी

0 120

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

सांची से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेजगति वाहनों की गति नियंत्रण करने तथा इस सडक पर ही सीएमराइज स्कूल में सैकड़ों की संख्या में विद्धा अर्जन करने वाले छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से काफी मांग के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा गतिअवरोधक तो बना दिये गए ।परन्तु यह गतिअवरोधक लोगों की नींद उडा चुके है ।
जानकारी के अनुसार इस नगर से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरने के कारण इस मार्ग पर बडी संख्या में वाहनों के कम अधिक दूरी वाले वाहनों मैं बढोतरी हो चुकी हैं जिससे सडक पार करना मुश्किल हो गया है तथा खतरे से खाली नहीं रहा इस सडक के किनारे ही सीएमराइज स्कूल जिसमे हजारों छात्र छात्राएं विद्धा अर्जन करते हैं जिससे छात्रों को सडक पार करने हमेशा ही दुर्घटना का भय बना रहता था छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तेज गति वाहनों पर नियंत्रण करने नागरिकों ने गतिअवरोधक की आवाज उठाई थी बडी मशक्कत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने सुध ली तथा स्कूल के समीप गतिअवरोधक तो बना डाले ।परन्तु विभाग ने अपनी औपचारिकता पूरी करते हुए इन गतिअवरोधक का निर्माण कराया गया अब यह गतिअवरोधक रहवासियों की नींद हराम कर बैठे ।इन गतिअवरोधक पर न तो विभाग द्वारा कही कोई सांकेतिक बोर्ड ही लगाये गए न ही गतिअवरोधक पर कोई रेडिएशन चिंह ही अंकित किये जा सके हैं जिससे चौबीस घंटे सडक पर दौडऩे वाले वाहनों की तेज रफ्तार कै कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती हैं इन गतिअवरोधक रात्रि में वाहन चालकों को दिखाई न देने के कारण वाहनों के गुजरने से लोगों को ऐसा मेहसूस होता है जैसे वाहन दुर्घटना घटित हो गई हो जिससे लोग अपने घरों से निकल कर बाहर निकल पडते हैं एवं तेज गति वाहनों के गतिअवरोधक से गुजरने पर तेज आवाज से लोगों की नींद हराम हो चुकी हैं इतना ही नहीं दुपहिया वाहन तो अक्सर इन गतिअवरोधक पर दुर्घटना के शिकार होते रहते है जिन्हें आसपास लोग अस्पताल तक पहुंचाने मजबूर होते है हालांकि इन गतिअवरोधक पर नगर वासियों द्वारा रेडिएशन चिंह अथवा सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग भी की गई परन्तु निकम्मा विभाग गंभीर नही दिखाई देता ।इतना ही नहीं कलेक्टर द्वारा सडको पर एवं गतिअवरोधक पर सुरक्षा की दृष्टि से सांकेतिक बोर्ड अथवा स्कूल के आसपास बोर्ड लगाने के निर्देश भी जारी किए जा चुके थे परन्तु कलेक्टर के निर्देश न तो संबंधित विभाग ही अमल मैं ला सके न ही जिला प्रशासन मे बैठे जिम्मेदार अधिकारी ही कलेक्टर न
के आदेश पर गंभीर होकर पालन कराने की ही सुध ले सके ।जिससे इस मार्ग पर तेज गति वाहनों से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं इस मामले में लोग क्या कहते है।।
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग पर निर्मित गतिअवरोधक पर अनेक बार दुर्घटना घट चुकी हैं तब हम लोगों ने घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया है सांकेतिक बोर्ड आवश्यक रूप से लगना चाहिए।कमलकिशोर पटेल समाज सेवी
हमेशा से ही गतिअवरोधक से गुजरने वाले वाहनों से ऐसा मेहसूस होता है कि कोई वाहन दुर्घटना हो गई हैं विभाग को सांकेतिक चिंह लगाना चाहिए ।विवेक तिवारी पार्षद सांची ।
गतिअवरोधक बनाये तो गये हैं परन्तु इन पर कहीं कोई सांकेतिक चिंह अंकित नही किये गए जिससे गतिअवरोधक होने की जानकारी मिल सके हम इस मामले को क्षेत्रीय विधायक जी के संज्ञान में लायेंगे तथा शीघ्र ही विभाग द्वारा सांकेतिक चिंह अंकित कराने के प्रयास करेंगे ।संजीत वर्मा विधायक प्रतिनिधि सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जय सतनाम सद्भावना पदयात्रा में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     मातापिता के खाते से गायब हुए करीब नौ लाख तो पुत्र ने लगाई कलेक्टर एसपी से न्याय की गुहार      |     कक्षा 10 संस्कृत व 12वीं के पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, दसवीं में 103 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, स्कूल में रही सख्त चेकिंग व पुलिस तैनाती     |     कयामपुर में घर के पीछे आ खड़ा हुआ तेंदुआ गांव में दहशत, वन विभाग पर उठे सवाल     |     बेमौसम बारिश से किसानों की फसल चौपट गेहूं की फसल खेत में गिरी, चना की फसल भी प्रभावित     |     5 साल से निर्माणाधीन सेमरा–बनखेड़ी सड़क में 3 दिन में दरारें ग्रामीणों ने रोड में दरार पड़ने पर जांच की की मांग     |     गौहरगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकडे डीज़ल चोर,हाइवे पर खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना     |     आपातकाल में हुआ लोकतंत्र का अपहरण, युवाओं को जानना ज़रूरी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल     |     13 ऐलक और 9 छुल्लक महाराजो को मुनि दीक्षा     |     गैरतगंज में गूँजी जागृति यात्रा: अमेरिकी कृषि समझौते को बताया देश के साथ धोखा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811