Let’s travel together.

नीलकंठेश्वर धाम में पांच दिवसीय भव्य शिवलिंग निर्माण एवं अभिषेक कार्यक्रम का होगा आयोजन

0 82

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नीलकंठेश्वर धाम पाटन में पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर एक भव्य पांच दिवसीय शिवाचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, पूजन और अभिषेक किया जाएगा, जिसकी व्यापक तैयारियां जोरों पर हैं।
यह धार्मिक आयोजन 31 जुलाई से 04 अगस्त तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से दिल्ली के वैष्णव विरासत मंडल के अध्यक्ष श्री 1008 महामंडलेश्वर पूज्य श्री दीनबंधु दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके साथ नीलकंठेश्वर धाम के श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री महंत बाबा महाकाल जी महाराज भी उपस्थित होकर भक्तों को आशीर्वाद देंगे। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। साथ ही, उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने घर से लोटा और पूजन सामग्री स्वयं साथ लेकर आएं ताकि वे इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में पूर्ण श्रद्धा के साथ भाग ले सकें। यह आयोजन श्रद्धालुओं को श्रावण मास में भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने और आध्यात्मिक शांति अनुभव करने का एक अनुपम अवसर प्रदान करेगा। क्षेत्र के लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811