मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली कई पंचायतो में जन कल्याण शिविर का आयोजन अलग-अलग दिन किया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इसी योजना के तहत ग्राम पंचायत अंबाडी में सोमवार और मंगलवार को जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन लिए गए। ग्रामीणों ने दो दिनों में कुल 104 आवेदन मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में दिए। 104 आवेदनों में से 96 का मौके पर निराकरण कर दिया गया है जबकि 8 आवेदन लंबित हैं। दीवानगंज क्षेत्र के आसपास की कई पंचायत में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तेज शिविर का आयोजन किया गया जा रहा है। इन शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन भरवाकर उन्हें हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य आधारित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए 11 दिसम्बर से 26 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान संचालित किया जाएगा। शिविर में ग्राम पंचायत अंबाडी के सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार, सचिव लीला किशन अहिरवार सहसचिव पंकज बेदी, हरिओम साहू, शाहिद विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।