Let’s travel together.

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन

0 97

– प्रभारी कुलगुरु एवं कुलसचिव ने दिलाई शपथ

– संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारें- प्रो मेहता

सांची रायसेन ।साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी कुलगुरु एवं कुलसचिव प्रो नवीन कुमार मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

प्रो नवीन कुमार मेहता ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व और उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है और यह हमें एकता, समानता और न्याय के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में दर्शन विभाग के प्रभारी डॉ नवीन दीक्षित ने भी संविधान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ हरीश कुमार चंद्रवंशी, सभी विभाग प्रमुख, सहायक प्राध्यापक, एवं अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया गया और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शपथ ली गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रभाकर पाण्डे ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811