Let’s travel together.

दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में करवा चौथ का व्रत आस्था भाव व उल्लास के साथ मनाया गया

0 153

 

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

करवा चौथ रविवार को बड़े ही आस्था भाव व उल्लास के साथ मनाया गया। पति की लंबी आयु की कामना लिए सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जल व्रत रहकर शाम को शिव परिवार की पूजा-अर्चना की। चंद्र दर्शन कर अर्घ्य दिया। चंद्रमा को चलनी में देखने के बाद पति को देखकर जल ग्रहण कर व्रत को पूर्ण किया। पति व पत्नी ने जीवन भर साथ निभाने का एक दूसरे से भरोसा भी जताया। दिनभर व्रत रहकर शाम को सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारी की। चंद्रमा, शिव परिवार, गौरी गणेश की विधिपूर्वक पूजा की।
इसमें मिट्टी का करवा, सीक, चावल के आटे का फरा से पूजा-अर्चना कर फल, फूल व मिठाई भी अर्पण किया। करवा चौथ व्रत की कथा भी सुनी। शाम आठ बजकर 10 मिनट पर जैसे ही चंद्र उदय होना शुरु हुआ पटाखे फूटने लगे। महिलाएं पूजा की थाली सजाकर चंद्रमा का दर्शन कर अर्घ्य दिया। इसके बाद चलनी में जलता हुआ दीया रखकर चांद को देखने के बाद ही उसी प्रकार पति को भी देखने की परंपरा का निर्वहन किया। पति ने अपने हाथों से पत्नी को कुछ मीठा खिलाने के बाद जल पिलाकर व्रत को पूर्ण कराया। पत्नी ने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
व्रती महिलाएं क्षेत्र के कई जगहों पर समूह में पूजा-अर्चना की। कई घरों में महिलाओं ने समूह बनाकर एक साथ पूजा की व करवा चौथ की व्रत कथा सुनी।
करवा चौथ का पूजन-अर्चन जैसे ही समाप्त हुआ। पति-पत्नी ने सेल्फी संग फोटो खींचना शुरू किए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो डालने का सिलसिला शुरु हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। लोगों ने कमेंट भी किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुराना हबीबगंज अंडरब्रिज के बाद बदली यातायात व्यवस्था, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811