Let’s travel together.

मुड़ियाखेड़ा गांव के युवक ने लगाई नदी में छलांग,एसडीआरएफ की टीम कर रही नदी में युवक की तलाश

0 389

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के  ग्राम मुड़ियाखेड़ा गांव की नदी पर एक व्यक्ति सुबह अपने कपड़े उतार कर नदी में छलांग लगा दी। युवक जैसे ही तेज धार में पहुंचा तो वह बह गया।


जबकि पंचायत के चौकीदार महबूब खान और ग्रामीणों ने युवक को काफी रोकने का प्रयास किया मगर युवक नहीं माना और नदी में छलांग लगा दी। पंचायत चौकीदार महबूब खान और ग्रामीणों ने युवक से कहा था कि नदी में अभी पानी ज्यादा वहा रहा है अभी मत निकलो मगर यूवक ने चौकीदार और ग्रामीणों की एक भी नहीं सुनी और नदी में छलांग लगा दी। युवक जैसे ही तेज धार में पहुंचा तो वह बह गया। युवक अपनी बुआ के घर जा रहा था युवक का नाम मनोज धानक बताया जा रहा है ।

प्रशासन को जैसे ही पता चला तो घटनास्थल पर एसडीईआरफ की टीम, पुलिस प्रशासन, , नायब तहसीलदार नियति साहू एसडीएम मुकेश कुमार सहित प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की तलाश में एसडीईआरएफ की टीम की नदी में सर्चिंग कर रही है अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चला है
बता दें कि क्षेत्र में तीन दिन से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। जिससे क्षेत्र के नदी नाले अपना विकराल रूप लिए हुए है। इसके बावजूद भी कई ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नदी, नाले , पार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811