मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम मुड़ियाखेड़ा गांव की नदी पर एक व्यक्ति सुबह अपने कपड़े उतार कर नदी में छलांग लगा दी। युवक जैसे ही तेज धार में पहुंचा तो वह बह गया।

जबकि पंचायत के चौकीदार महबूब खान और ग्रामीणों ने युवक को काफी रोकने का प्रयास किया मगर युवक नहीं माना और नदी में छलांग लगा दी। पंचायत चौकीदार महबूब खान और ग्रामीणों ने युवक से कहा था कि नदी में अभी पानी ज्यादा वहा रहा है अभी मत निकलो मगर यूवक ने चौकीदार और ग्रामीणों की एक भी नहीं सुनी और नदी में छलांग लगा दी। युवक जैसे ही तेज धार में पहुंचा तो वह बह गया। युवक अपनी बुआ के घर जा रहा था युवक का नाम मनोज धानक बताया जा रहा है ।

प्रशासन को जैसे ही पता चला तो घटनास्थल पर एसडीईआरफ की टीम, पुलिस प्रशासन, , नायब तहसीलदार नियति साहू एसडीएम मुकेश कुमार सहित प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की तलाश में एसडीईआरएफ की टीम की नदी में सर्चिंग कर रही है अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चला है
बता दें कि क्षेत्र में तीन दिन से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। जिससे क्षेत्र के नदी नाले अपना विकराल रूप लिए हुए है। इसके बावजूद भी कई ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नदी, नाले , पार कर रहे हैं।