मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम अंबाडी में रविवार को कच्चे घर की दीवार भरभरा कर गिर गई। हालांकि इसमें किसी को जनहानि नहीं हुई मगर घर का रखा सामान खराब हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम अंबाडी में रहने वाले रघवीर सिंह अहिरवार पिता बंसीलाल ने बताया कि 4 दिन से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। रविवार रात को अचानक मेरे कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई थी सुबह मेरे घर वाले खाना बना रहे थे तभी बची हुई दीवार ओर गिर गई। गनी मत रही की हमारे घर वालों को चोट नहीं लगी मगर घर में रखा सारा सामान खराब हो गया है। मैं मजदूरी कर अपना और अपने घर वाले का पालन पोषण करता हूं प्रशासन से गुहार लगाता हूं कि मुझे कुछ सहायता मिल जाए जिससे मैं और अपने घर वालों का पालन पोषण कर सकूं। मुझे अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है जबकि मैंने कई बार पंचायत में आवेदन कर दिया है लिस्ट में नाम भी आ गया है उसके बावजूद भी पीएम आवास नहीं मिला है। मकान गिरने की सूचना पर ग्राम पंचायत अंबाडी के सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार ने पहुंचकर गिरे हुए मकान का निरीक्षण किया।
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861