Let’s travel together.

“मेडेक्स अचीवर्स-2024” अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

0 79

डॉक्टर्स चिकित्सालय की आत्मा हैं: उप-मुख्यमंत्री श्री 

भोपाल।उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चिन्हित करना और उन्हें सम्मानित करना, संपूर्ण समाज को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह हमारे समाज की गौरवशाली परंपरा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स चिकित्सकीय सेवाओं की आत्मा हैं। अधोसंरचना विकास के साथ चिकित्सकों

का समर्पण, सेवाभावना और कर्मठता ही स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करती है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल रेडिसन भोपाल में निजी संस्थान पत्रिका समूह के “मेडेक्स अचीवर्स-2024” अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हुए।उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश में मनोबल की कमी नहीं हैं। जिस प्रकार हम ऊर्जा में, कृषि में और स्वच्छता क्षेत्र में अग्रणी हैं, उसी प्रकार सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश को शीर्ष में ले जाने के लिए

संकल्पित हैं। हमारा लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश मेडिकल सेवाओं के प्रदाय का हब बने। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने चिकित्सा क्षेत्र की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 डॉक्टर्स को सम्मानित किया। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ) अजय सिंह सहित पत्रिका समूह के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चारों धाम की पवित्र तीर्थ यात्रा कर लौटे भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा का जिला कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत     |     विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जनजागरण अभियान      |     महिला हिंसा मुक्ति के लिए जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी: भारत विकास परिषद का कार्यक्रम     |     भाजपा को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की द्वेषपूर्ण कार्रवाई निंदनीय – भावेश बघेल     |     मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी     |     धार्मिक यात्रा ओ गया जत्था ब्रज 84 कोस परिक्रमा एवं चारधाम यात्रा पूर्ण कर लौटा, रमन रेती में मिला अलौकिक आनंद     |     करोड़ों की हैंडवॉश यूनिट बनी शोपीस, स्कूल खुलने से पहले नहीं सुधरी व्यवस्था     |     8 दिन से पानी-बिजली बंद, महिलाओं का फूटा गुस्सा: भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर एक से डेढ़ घंटे चक्का जाम     |     हाईवे-18 पर मौत बन रही रफ्तार: 24 घंटे में दो बड़े हादसे, दीवानगंज से मुक्तापुर तक मचा हड़कंप     |     जर्जर अवस्था में खड़ा शाला भवन और 65 साल पुराना जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं तोड़ा गया फिर से आ गई बारिश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811