Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कुरेशी बंधुओ के जनसेवा अस्पताल की राजस्व अधिकारियो ने की जांच

0 930

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया अस्पताल,जिला अस्पताल की कुछ जमीन निकल सकती है अतिक्रमण में

रायसेन। गंजबासौदा के निवासी कुरेशी बंधुओ के अवैध काम अब परत दर परत खुलते जा रहे जे।कुछ दिन पहले जुबेर कुरेशी से जुड़ी कालोनियो में बिजली विभाग की बिजलेंस पार्टी ने जांच की थी जिसमे बड़ी संख्या में बिजली विभाग के चोरी के खंबे तार केबल
चोरी कर कालोनियो में उपयोग करने का मामला सामने आया था।इंसमे जुबेर कुरेशी पर बिजली विभाग ने पुलिस कोतवाली में FIR दर्ज कराई थी तभी से जुबेर कुरेशी फरार है।वही कुरेशी बंधुओ के परिवार से जुड़ी नवजीवन सहकारी समिति जो रायसेन शहर में सरकारी कंट्रोल की दुकानें चलाती है की जांच कलेक्टर के आदेश पर शुरू हो गई है।

वही इन्ही लोगो के रायसेन में संचालित जनसेवा अस्पताल की आज 8 सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू की है।पटवारी राजस्व निरीक्षक ने अस्पताल की नापतोल की है।बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल की कुछ जमीन पर अतिक्रमण कर अस्पताल बनाया है।

जानकारी के अनुसार गंज बासौदा में जफर कुरैशी के कई ठिकानों पर प्रशासनिक जांच के बाद अब रायसेन स्थित उनके भाइयों की संपत्ति पर भी जिला प्रशासन द्वारा कई मामलों में 8 सदस्य टीम गठित कर जांच प्रक्रिया शुरू की है। शनिवार को जिला मुख्यालय के सांची मार्ग पर स्थित जनसेवा अस्पताल की कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा 4 अप्रैल को आदेश जारी किए थे।

जांच में सामने आया है कि जनसेवा अस्पताल के संचालक अजहर कुरेशी ने अस्पताल के आगे अतिक्रमण किया है साथ ही एक अन्य बिल्डर लियाकत अली मुल्ला ने नुजूल की कुछ जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाया है।बताया जा रहा है कि यह मकान भी जनसेवा अस्पताल के संचालक खरीद चुके है।एक अन्य व्यक्ति ने भी तीन सौ वर्गफुट नुजूल भूमि पर तीन शेड बनाया है जहां ट्राली खड़ी है।

प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर मौके पर जांच की। इस टीम में एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह, नगरपालिका सीएमओ धीरज शर्मा, अधीक्षक भू अभिलेख विजय सिंह सराठिया भू राजस्व निरीक्षक भू अभिलेख जीतेन्द्र दुबे, नगर पालिका इंजीनियर पीके साहू सहित आदि टीम में शामिल थे। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने जनसेवा अस्पताल की 5 बिन्द पर जांच की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811