Let’s travel together.

नागरिकों को भाजपा युवा मोर्चां ने बांटे मास्क और सेनेटाईजर

0 552

 

सात दिवसीय युवा सप्ताह के अंतर्गंत किया आयोजन

सीहोर से अनुराग शर्मा

कोविड 19 के वायरस से नागरिकों को बचाने के लिए भाजपा युवा मोर्चां सक्रिय बना हुआ है। भाजपा युवा मोर्चां जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में गुरूवार को कार्यकर्ताओं के द्वारा नागरिकों को मास्क और सेनेटाईजर का वितरण किया गया। भाजपा युवा मोर्चां के द्वारा जिले में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में सात दिवसीय युवा दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। युवादिवस सप्ताह के तहत पांच सूत्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ कुईया गार्डन में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव से किया गया है। जिस में स्वामी विवेकानन्द निबन्ध प्रतियोगिता,जनजाति युवा सम्मवाद,सैनेटाईजऱ,मास्क व वैक्सीन जागरूकता,रक्तदान शिविर और युवामोर्चा कोरोना हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया जाना तय किया गया है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र में नागरिकों व दुकान संचालकों को नि:शुल्क मास्क व सेनेटाईजर का वितरण किया गया। कार्रूकर्ताओं ने राहगीरों को अपने हाथों से मास्क पहनाकर लोगों से कोरोना के इस गंभीर समय में सावधानी बरतने और हमेशा मास्क लगाने की अपील भी की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811