Let’s travel together.

अनमोल राठौर ने बॉडी बिल्डर कंपटीशन बैंगलोर में किया नाम रोशन

0 210

अनुराग शर्मा सीहोर

शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जब भी इनको मंच मिलता है, वह अपनी कला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करते आ रहे है। गत दिनों आईसीएन द्वारा मेन फिटनेस बॉडी बिल्डर कंपटीशन बैंगलोर में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में सीहोर के युवा अनमोल राठौर ने भाग लेकर मेंस मसल माडल में तीसरा और मेंस फिजिक में चौथा स्थान हासिल किया था, कंपटीशन में देश भर के अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। बैंगलोर में हुए कंपटीशन में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनमोल राठौर शहर के प्रसिद्ध गल्ला व्यवसायी मोहन राठौर के पुत्र एवं वर्तमान में निजी कंपनी में कार्यरत है। अनमोल की इस शानदार सफलता पर क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। इससे पहले उन्होंने गोवा में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811