Let’s travel together.

सड़क हादसे में जवान बेटे की हुई मौत, पिता ने किया ऐसा काम बन गई मिसाल!

0 55

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा जनपद के चंडी चौपरा गांव के एक नौजवान संकेत सिंह लोधी की 15 जून को सड़क हादसे में मौत हो गई थी, संकेत सिंह 20 साल के थे, अपनी दुकान से घर के मामूली दूरी के सफर पर हर रोज की तरह निकले ही थे की गांव के रास्ते में अचानक उनकी बाइक स्लिप हो गई, सिर पर आई गंभीर चोट से पल भर में ही दुनिया छोड़ गए, हेलमेट न पहनने की वजह से सिर पर चोट आई थी। वही चोट संकेत की मौत की वजह बनी, पिता दौलत सिंह ने अपना बेटा संकेत तो खो दिया पर हादसे से एक संकल्प लिया कि और किसी का बेटा हेलमेट न पहनने की वजह से सड़क हादसे में ना मारा जाए।

 पिता ने बेटे के मृत्यु भोज की जगह नौजवानों को हेलमेट बांटे। पिता दौलत सिंह ने जबेरा जनपद के आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और श्रद्धांजलि सभा के दौरान सैकड़ों हेलमेट का वितरण कर दिया, श्रृद्धांजलि सभा के दौरान हुए इस नेक काम की लोगों ने खूब सराहना की है।

 इस तरह की पहल न केवल लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेगी बल्कि उन सड़क हादसों से भी बचाएगी जिस में जान जाने का खतरा हो सकता है। साकेत के दोस्त ने कहा कि मेरे मित्र साकेत की मौत पर उसके पिता ने हेलमेट दिया है। अब जब भी मैं बाइक से निकलूंगा तो हेलमेट जरूर पहनूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |     सुल्तानगंज थाने का साहू समाज ने किया घेराव     |     महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट : रामपाल सिंह     |     केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण का रोडमैप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811