Let’s travel together.

ईट भट्टा माफिया राजस्व और खनिज विभाग को लगा रहा करोड़ो का चूना

0 102

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

उपजाऊ भूमि पर बड़े बड़े तालाब बन गए है।इतनी बड़ी तादाद में उपजाऊ भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा है।ओर अवेध खनन से करोड़ों रुपए की कमाई अर्जित भी की जा रही है।पर राजस्व और खनिज विभाग को राजस्व नहीं मिल रहा है।गौहरगंज तहसील के अंतर्गत खेतो की उपजाऊ भूमि पर यह कार्य बड़े जोर शोर से किया जा रहा है।पर न राजस्व न ही खनिज विभाग इस पर संज्ञान ले रहा है।जिससे दोनों ही विभागो को करोड़ों के राजस्व की हानी होती दिखाई नजर आ रही है।इसके बाद भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस और संज्ञान नहीं ले रहे है।

राजस्व की भूमि को खोद कमा रहे लाखो करोड़ों रुपए

जिस प्रकार खनिज माफिया राजस्व विभाग की भूमि पर अवेध खनन कर ईट बना रहा है।जिसके खनन से खेती की भूमि पर बड़े बड़े तालाब बन गए है।प्रतिदिन जेसीबी की मदद से मिट्टी खोद कर ईट बनाने का कारोबार जोर शोर से चल रहा है।

वन भूमियों के आस पास बड़े स्तर पर लगे है ईट भट्ठे

गोतमपुर कालोनी के आस पास वन भूमि और राजस्व भूमि पर बिना अनुमति के ईट के भट्ठे चल रहे है। जहा पर ईट बनाने का कार्य किया जाता है।वहा पर खेतो में बड़े बड़े तालाब नुमा बन गए है।जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ईट बनाने वाले एक साल में बड़े बड़े कारोबारी 1 करोड़ ईट तक बना रहे है। बड़े बड़े कारोबारियों द्वारा 4 से 5 जगहों पर ईट बनाने का कारोबार खुलेआम कर रहे है।

अवैध रूप से ईट भट्टा संचालित करने वालो पर कार्यवाही के दिए निर्देश

जिस प्रकार से लगातार मीडिया द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों को राजस्व विभाग की भूमि पर अवेध रूप से ईट भट्ठे संचालित हो रहे है।वही नियमो को ताक पर रखकर ईट भट्ठे संचालित होने की शिकायत मिल रही थी अब राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा अवेध और नियमो को ताक पर रखकर ईट भट्टा संचालित करने वालो पर कार्यवाही को लेकर सभी पटवारियों को पत्र जारी कर कार्यवाही के लिए लिखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |     पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे और उनकी टीम को किया सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811