Let’s travel together.

पूर्व मंत्री एवं विधायक के निवास के पास ही बुरे हाल जल भराव से परेशान नागरिक

0 78

-सागर मार्ग पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से नागरिकों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना नगर पालिका द्वारा की जा रही सिर्फ खानापूर्ति

रायसेन। शहर के सागर मार्ग पर जहां पुलिया का निर्माण किया जाना वहीं पर सिर्फ नाली से पानी की निकासी की जा रही है जिसकी वजह से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार स्थानीय नागरिकों द्वारा मांग किए जाने के बाद भी नतीजा सिफर ही बना हुआ है। बारिश का मौसम आने को नजदीक है ऐसे में नागरिकों को फिर से जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा।

नागरिकों ने पुलिया बनाए जाने की मांग की है। सालोनी भदोरिया ने बताया की पूर्व मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी के निवास के पास ही बुरे हाल बने हुए है जबकि कई बार शिकवा शिकायत भी की जा चुकी है। लेकिन विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया  है।

जबकि यह वार्ड नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का वार्ड भी है। वहीं महेन्द्र धाकड़ ने बताया की बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। कुछ लोगों द्वारा नाले पर ही अतिक्रमण कर लिया गया है और पुलिया का जब तक निर्माण नहीं होगा तब तक जल निकासी नहीं होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811