Let’s travel together.

शिवपुरी में सहारा इंडिया के खिलाफ साठ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी

0 113

-जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग

शिवपुरी । बीते पांच साल में आदेश होने के बाद भी चिट फंड कंपनी सहारा इंडिया द्वारा पालन नहीं करने पर 102 निष्पादन (इजरा) प्रकरण सहारा इंडिया के खिलाफ जिला उपभोकता विवाद प्रतितोषण आयोग शिवपुरी के सामने पेश हुए हैं । कई बार गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद गिरफ्तारी नहीं होने पर 60 प्रकरणों में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी कर प्रकरण दाखिल रिकार्ड किए है । स्थाई गिरफ्तारी. वारंट का तुरंत निर्वाह करने हेतु कोई पत्र नहीं भेजा है।यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत दी गई है,।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग शिवपुरी के सहारा इंडिया खिलाफ किए गए निर्णय (फैसला) का सहारा इंडिया द्वारा पालन नहीं करने से निष्प्रभावी साबित हो रहे हैं।
आदेश का पालन नहीं करने पर पेश किए गए निष्पादन प्रकरणों में कई बार गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद भी गिरफ़्तारी नहीं होने पर ही स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी कर प्रकरण दाखिल रिकार्ड किए गए हैं ।यही स्थिति कमोवेश पूरे प्रदेश व देश में है। उपभोकता आयोगों के निर्णय आदेशों का पालन सहारा इंडिया द्वारा नहीं किए जाने से, नवीन प्रकरण पेश नहीं हो रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811