Let’s travel together.

पानी के टैंकर को लेकर पार्षद और रहवासियों में मारपीट, थाने पहुंचा मामला

0 79

मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, पारा 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है। साथ ही इंदौर के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत देखने को मिल रही है। इसी बीच पानी को लेकर क्षेत्रीय पार्षद और रहवासियों में जमकर विवाद हो गया और विवाद थाने पहुंच गया।

आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के राहुल गांधी नगर का है। जहां पिछले 2 महीने से रहवासी पानी को लेकर परेशान हो रहे हैं। उनका कहना था कि पार्षद और नगर निगम ज़ोन पर भी शिकायत की पर इतने समय से कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र में बंटवाने के लिए दो टैंकर अलॉट कराए गए राहुल गांधी नगर में पानी बांटने के लिए टैंकर पहुंचा ही था कि वहां क्षेत्रीय पार्षद राकेश सोलंकी मौके पर पहुंचा और फोटो वीडियो निकालने लगा जिस पर से मौके पर मौजूद भाजपा की नेत्री और अन्य रहवासी विरोध करने लगे और बात मारपीट पर पहुंच गई रहवासियों ने पार्षद को पीट दिया और वहीं पार्षद के साथ आए कुछ लोगों ने भी रहवासियों के साथ मारपीट की जिसके बाद पूरा मामला लसूड़िया थाने पहुंचा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811