–ग्रामीणजनों ने किया जगह जगह स्वागत
– जनता का स्नेह समर्थन देख भावविभोर हुए शिवराज
विदिशा। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विदिशा के वार्ड क्रमांक 25 खिरिया मैं सभा की इस सभा में सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही खिरिया से रोड शो प्रारंभ करते हुए अहमदपुर, ठर्र से होते हुए गुलाबगंज तक पहुंचे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की तो वहीं प्रत्येक गांव में भाजपा उम्मीदवार का जोरदार स्वागत हुआ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान के अनुसार रोड शो के दौरान ग्राम परासी, बरखेड़ा कछवा, गाजीखेड़ी, परसूखेड़ी में बड़ी संख्या में नये कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की। इस दौरान श्रीमती साधना सिंह चौहान विधायक श्री मुकेश टंडन पूर्व विधायक शशांक भार्गव भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान रामेश्वर कार दिनेश कुशवाहा जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी तीरथ प्रताप सिंह दरबार रोड शो के दौरान साथ में रहे। यह रोड शो सौठिया से गुरारिया होते हुए चिड़ोरिया पहुंचा। सभी स्थानों पर आसपास के गांवों को कार्यकर्ताओं को भी एकत्रित किया गया था। जहां जगह-जगह अलग-अलग गांव वालों के द्वारा स्वागत किया गया।

इस तरह यह रोड शो अहमदपुर रोड से होते हुए हांसुआ, नहरयाई जोड़, जैतपुरा जोड़, गाजीखेड़ी स्टॉप, भाटनी, बेरखेड़ी स्टॉप, अहमदपुर पहुंचा। यहां से यह भाजपा प्रत्याशी के वाहनों का काफिला परसूखेड़ी से पीपरहूंठा होते हुए ठर्र पहुंचा। ठर्र में स्वागत के बाद श्री चौहान का पालकी होते हुए सागर रोड स्थित गुलाबगंज जोड़ पर पहुंचे। यहां पर आसपास के दर्जनभर से अधिक गांवों के भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और रोड शो में शामिल हुए। इस तरह देर शाम तक गुलाबगंज पहुंचे और वहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान का आव्हान करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। गुलाबगंज की सभा समाप्त होने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे मंदिर में दर्शन के उपरांत वहां चल रही भजन संध्या में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर प्रकाश डाला और सभी को श्री राम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी।

आज भारतीय जनता पार्टी विदिशा द्वारा वार्ड क्रमांक 2 में विदिशा विधायक मुकेश टंडन एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा पंकज पांडे सुरेंद्र चौहान द्वारा जनसंपर्क किया गया एवं वर्तमान 39 में सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा के साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं मैं भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क किया भाजपा लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान कल अटारी खेड़ा में नुक्कड़ सभा का रोड शो आरंभ करेंगे जो ग्यारसपुर त्योंदा होते हुए गंजबासौदा पहुंचेगी गंजबासौदा में एक जनसभा आयोजित होगी यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई है