Let’s travel together.

तेज हवा पानी से आड़े हुए बिजली खंभे,मंडल जुटा बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने

0 218

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

लगातार शाम होते ही मौसम करवट बदल लेता है जिससे रोज आसमान में काले घने बादल डेरा जमा लेते हैं तथा तेज आंधी तूफान के साथ ही न केवल खेतों में खड़ी फसल को नुक्सान पहुंचा रहे हैं बल्कि तेज हवा से खड़े बिजली खंभे भी आड़े हो चले हैं जिससे बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है इन दिनों खड़े बिजली खंभे पुनः खड़े कर बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने मंडल अधिकारी मशक्कत करने जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार इन दिनों रोज शाम होते ही आसमान में काले बादलों का डेरा जम जाता है तथा तेज हवा पानी के साथ ही बेमौसम बारिश शुरू हो जाती है जिससे न केवल खेतों में खड़ी तैयार फसल को नुक्सान पहुंच रहा है जिससे किसानों में बैचैनी बढ़ रही है तो दूसरी तरफ़ आंधी तूफान पानी से बिजली व्यवस्था भी चरमरा उठी है तब पानी गिरते में ही जान जोखिम में डालकर मंडल अधिकारी कर्मचारी बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने में मशक्कत करते दिखाई देते हैं तो दूसरी तरफ आंधी से बिजली के खंभे भी अनेक स्थानों पर आड़े दिखाई दे रहे हैं जिससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई है बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने मंडल अधिकारी कर्मचारी दुरुस्त करने में जुटे दिखाई दे रहे हैं खंभे सीधे करने का काम जारी है तो दूसरी ओर केवल मरम्मत कार्य भी तेजी से चल रहा है नगर भर में बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने अब न ई केवल डालकर निजात दिलाने की कोशिश चल रही है जिससे बिजली समस्या खड़ी हो रही है इन दिनों बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए मंडल अधिकारी भी कार्य स्थल पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं तेज़ हवा पानी से निपटने बिजली अधिकारी कर्मचारियों ने बीड़ा उठा रखा है इस संबंध में विविकं के सहायक प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि नगर की बिजली केवल काफी पुरानी हो चुकी थी जिससे आये दिन केवल जलने के कारण बिजली व्यवस्था गड़बड़ा जाती थी अब हमने प्रयास कर न ई केवल नगर भर में बदलने का कार्य शुरू कर दिया है जिससे बिजली बंद करना पड़ती है कुछ समय बाद नगर की बिजली व्यवस्था सुचारू बन जायेगी इसके साथ ही इन दिनों आंधी तूफान से बिजली खंभे आड़े हो जाते हैं हम उन्हें भी पुनः व्यवस्थित कर रहे हैं जिससे बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जा सके । इस मामले में सभी उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की जा रही है साथ ही हमने नगर में होने वाली पेयजलापूर्ति का भी ध्यान रखा है जिससे बिजली के कारण पेयजलापूर्ति प्रभावित न हो ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811