Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

0 66

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी के द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न प्राप्त बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओ द्वारा इस दौरान उनके चित्र के समक्ष तिलक लगाकर माला पहनाई व दीप प्रज्जवलित किया।इस अवसर पर अनिल साहू ने कहा कि संविधान निर्माता के तौर पर प्रसिद्ध बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल के दिन मनाईं जाती है। बाबा साहब की जयंती को पूरे देश के लोग मनाते है। डॉ भीमराव अम्बेडकर को भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।उनका पूरा जीवन संघर्ष रहा। उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। बाबा साहब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। डॉ आंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और कमजोर मजदूर, महिलाओं आदि को शिक्षा के जरिए सशक्त बनाना चाहते थे। इसी कारण डॉ भीमराव अम्बेडकर की की जयंती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संयम सराठे, अनिल साहू, अंत्योदय पांडे, आदित्य वाजपेई, पुष्पेंद्र पाराशर, आदित्य दुबे, उदय मिश्रा, देवू शर्मा, ऋषि श्रीवास्तव, जितेंद्र पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811