Let’s travel together.

महावीर जयंती पर जैन समाज ने चल समारोह निकालकर की पूजा अर्चना

0 164

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

गुरुवार को महावीर जन्मोत्सव पर श्री 1008 महावीर वर्तमान शासन नायक जैन धर्मावलंबियों के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। चल समारोह के दौरान समाज के विमल जैन, नीरज जैन बंटी भैया, अनिल जैन, सुभाषचंद्र जैन, शरद जैन, प्रमोद जैन, चक्रेश जैन, संतोष जैन, अनुज जैन, नीलेश जैन, चिंटू जैन, गौरव जैन, शीतल जैन, पर्व जैन, सिद्धार्थ जैन, प्रदीप जैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

उक्त आशय की जानकारी देते हुए समाज के लोगों ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे सलामतपुर सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा महावीर जयंती का जुलूस कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जो श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से होता मुख्यमार्गों से निकाला गया। चल समारोह जहां जहां से निकला वहां-वहां जैन समाज के लोगों ने रंगोली बनाकर श्री जी की आरती उतारी। इस चल समारोह में सबसे आगे बैंड बाजे उसके पीछे पंक्ति मैं महिलाएं उनके पीछे पुरुष एवं अंतिम में श्री जी का विमान चल रहा था। चल समारोह मंदिर जी में पहुंचने के बाद समस्त श्री आदिनाथ दिगंबर जैन समाज ने शांति धारा एवं अभिषेक किए। शांति धारा एवं अभिषेक के कार्यक्रम में सभी समाज ने बढ़ चढ़कर बोली लगाकर हिस्सा लिया। सलामतपुर के पुलिस प्रशासन ने भी संपूर्ण सहयोग दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811