Let’s travel together.

कुंआखेड़ा:पंचायत में हुए गुणवत्ताहीन काम,ग्रामीण हुए निराश,कैसे होगा विकास

0 385

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह शहर से लगभग 17 किमी दूर हटा मार्ग पर मुड़िया ग्राम के निकट ग्राम कुंआखेड़ा के निवासी पंचायत द्वारा किए गए और जारी गुणवत्ताहीन कार्यों से काफी निराश परिलक्षित हो रहे हैं।

 

सकरी नाली और सड़क की निकलने लगी गिट्टी
वैसे तो इस गांव में सी सी सड़क और नाली दिखाई देती है पर लगभग एक महीने पहले बनी इस सड़क से रेत और सीमेंट का मिश्रण बिखरने लगा है जिसे देखकर प्रतीत होता है कि शायद ही यह एक बारिश का मौसम सह सकेगी,इसके बाजू में बनी नाली कहीं- कहीं इतनी सकरी हैं कि उसमें से पानी निकलना ही मुश्किल प्रतीत होता है और इसकी भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि अब गंदा पानी सड़कों पर बहेगा जिससे बीमारी और संक्रमण फैल सकता है पर जिम्मेदारों ने यहां भी ध्यान नहीं दिया और सिर्फ खाना पूर्ति कर दी है नाली की बनावट देखकर लगता है कि शायद इस तकनीक से बड़े बड़े इंजीनियर भी वाकिफ नहीं होंगे कि कहीं सकरी और कहीं थोड़ी चौड़ी और इसके अंदर कचरा भरे रहने के बाद भी जलनिकासी का भरोसा दिलाया जाएगा।

महीनों से अधूरा निर्माण कार्य

गांव के निकट ही एक अधूरा निर्माण दिखाई देता है ग्रामीणों ने बताया कि विधायक निधि से 60 हजार रुपए आए थे पर मंदिर का चबूतरा,फर्श और कुछ पिलर नहीं बनाए गए त्यौहार का समय है पर यहां भी ध्यान नहीं दिया आश्चर्य यह हैं कि टीन शेड को पिलर के ऊपर ईट से जोड़ दिया गया है जो कभी भी गिर सकता है और इसमें जंग लगे पाइप लगा दिए गए है अगर तेज हवा और बारिश हुई तो ये गिर सकते है साथ ही चबूतरे के स्थान को भी खाली छोड़ दिया गया है जिससे ग्रामीण निराश है।


निर्माणाधीन टंकी की नहीं हुई एक सप्ताह से तराई

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बन रही पानी की टंकी में पिछले एक सप्ताह से पानी की तराई नहीं की गई है जिससे वह भी कमजोर हो जाएगी परंतु कोई ध्यान नहीं देता है।अगर यही स्थिति रही तो ग्रामीण विकास तो नहीं होगा पर इन कार्यों को करने वालों का विकास जरूर हो जाएगा। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव कमलेश खरे का कहना था कि अभी फंड नहीं आया है सड़क का काम बकाया है।मंदिर में शेड और पिलर लगा दिए है थोड़ा काम बाकी है,चबूतरे का काम नहीं था।सड़क और नाली एक साथ बनी है अगर सड़क में रेत सीमेंट का मिश्रण (मसाला) कम है तो दिखवा लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811