सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रणवीर सिंह रावत, सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह की सहमति एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा की अनुसंशा पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने भाजपा नेता अजय सिंह जाट को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, उनकी नियुक्ति पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।