Let’s travel together.

सरकार का LIC कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मूल वेतन में 17% बढ़ोतरी को मंजूरी दी

0 134

सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (एलआईसी) के कर्मचारियों को होली का तोहफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र ने LIC के 1 लाख से अधिक कर्मचारियों के मूल वेतन में 17% की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। वेतन वृद्धि अगस्त 2022 से प्रभावी होगी और भत्ते सहित, वेतन वृद्धि 22 प्रतिशत तक होगी।

इस वेतन वृद्धि से 01/04/2010 के बाद नियुक्त हुए लगभग 24,000 कर्मचारियों के बेहतर भविष्य के लिए एन.पी.एस. अंशदान को 10% से बढ़ाकर 14% करना शामिल है। इस वेतन वृद्धि से एलआईसी पेंशनभोगियों को निगम में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना के भाव के रूप में एकमुश्त अनुग्रह भुगतान शामिल है। इससे 30,000 से अधिक पेंशनभोगियों और पारवारिक पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। सरकार ने पूर्व में पारवारिक पेंशन की राशइ बढ़ाई थी जिससे 21,000 से अधिक पारवारिक पेंशनभोगी लाभाविंत हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी के लिए वेतन वृद्धि का वार्षिक प्रभाव 4,000 करोड़ रुपये देखा जा रहा है। 15 मार्च को बीएसई पर एलआईसी के शेयर 3.4 फीसदी गिरकर 926 रुपये पर कारोबार कर बंद हुए। इस महीने की शुरुआत में केंद्र ने इस साल 1 जनवरी से प्रभावी महंगाई भत्ते (डीए) को मौजूदा 46 प्रतिशत की दर से बढ़ाकर मूल वेतन का 50 प्रतिशत कर दिया, जिससे लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ हुआ।

पिछले महीने, एलआईसी ने दिसंबर 2023 (Q3FY24) को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए शुद्ध लाभ में 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9,444 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 6,334 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इसकी शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 1,17,017 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,11,788 करोड़ रुपये थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811