मेष राशि- घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आज आप रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलाएगा।
वृष राशि- परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे।
मिथुन राशि-करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। आप किसी काम को लेकर भी चिंतित रहेंगे। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके सभी कष्ट दूर होंगे।
कर्क राशि- मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम लगेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
सिंह राशि- कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आज आप खुद तो गौरवानवित महसूस करेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल सकता है।
कन्या राशि-नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इनके हाथ कोई बड़ा केस लग सकता है। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
तुला राशि- कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है, जिससे आपको धन संबंधी फायदा होगा। काम की गति धीमी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है। ब्राह्मण को भोजन कराएं, कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा।
वृश्चिक राशि- मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है।
धनु राशि-घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको खुशी मिलेगी। धन से जुड़ी छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्य क्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंद को कंबल दें, पूरे दिन खुशियां मिलाती रहेंगी।
मकर राशि-सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति हो सकती है। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा हो सकता है। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर काम करेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
कुंभ राशि- मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगाएंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सारे काम आसानी से पूरा होंगे।
मीन राशि-जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताए गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए।