Let’s travel together.
nagar parisad bareli

पुलिस ने कि बगैर मास्क वाले लोगों पर की चालानी कार्रवाई, 24 लोगों के बनाए चालान

0 481

 

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जहां एक और पुलिस के अधिकारी एवं स्टॉफ़ को कोविड- वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। वहीं जिले में रोको टोको अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सलामतपुर थाना अंतर्गत आने वाली दीवानगंज चौकी पुलिस द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया। बगैर मास्क वाले 24 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई। चालानी कार्रवाई भोपाल विदिशा हाईवे 18 एवं दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा आदि जगह जाकर बगैर मास्क वाले दुकानदारों पर की गई। वहीं अलाउंसमेंट कर मास्क लगाने की हिदायत भी दी गई। इस मौके पर चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक जितेंद्र शर्मा व ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राहुल यादव मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811