ग्राम पंचायत गीदगड़ में जल जीवन मिशन के तहत 55.48 लाख रुपए लागत से शत प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन कार्य प्रारंभ
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गीदगड़ में जल जीवन मिशन के तहत 55.48 लाख रुपए लागत से शत प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन कार्य प्रारंभ हो चुका है।

पिछले वर्ष क्षेत्रीय डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने जल जीवन मिशन के तहत उद्घाटन किया था। ऐसे ही कई कार्य दीवानगंज के आसपास के कई गांवों प्रारंभ हो गए हैं। जो पिछले साल उद्घाटन किए हुए थे। इनमें से एक गीदगड और गीदगड़ टोला मैं जल जीवन मिशन के तहत उद्घाटन हुआ था। यह दोनों गांव कई वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे थे ग्राम वासियों को बहुत दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा था ज्यादा समस्या गर्मी के मौसम में आती थी। जब जल स्तर नीचे पहुंच जाता था। गीदगड़ में पानी की टंकी का निर्माण साथ ही हर गली में पाइप लाइन भी बिछाई जा रही है। 20 दिन से लगातार दिन-रात काम चल रहा है। अब हर घर को टोटी से पानी मिल सकेगा। गीदगड़ टोला निवासी मनमोहन धाकड़ , महाराज सिंह, लुकमान मियां, सुनील धाकड़, आदि ग्रामीणों का कहना है कि अब हमें पानी के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा अब हमारे घर पर ही पानी आ जाए करेगा। वही गीदगढ़ निवासी अर्जुन सिंह धाकड़ ,शिवचरण साहू, सरदार सिंह, घनस्याम धाकड़, आदि ग्रामीणों का कहना है कि हम कई वर्षों से पानी के लिए तरस रहे थे अब सरकार द्वारा अब घर-घर पानी पहुंचने पर कार्य चल रहा है जिससे हर गांव में पानी की समस्या हल हो जाएगी। जब से कार्य प्रारंभ हुआ है तब से ही हम सब गांव वाले काफी खुश हैं।
भंवरखेड़ी, हिनोतिया, गीदगड , गीदगड़ टोला यहां चारों गांव ग्राम पंचायत गीदगड़ में आते हैं चारों गांव में जल जीवन मिशन के तहत 108.21लाख से कार्य प्रारंभ हो चुका है। कुछ ही महीनों में गांव वालों को पानी मिलने लगेगा।
लीला किशन अहिरवार गीदगड़ सरपंच